अनपरा। रीवा-रांची मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के समीप बल्कर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। साथ ही वाहन को भी कब्जे में लिया।
मंगलवार की शाम डिबुलगंज के धरिकार बस्ती निवासी रमकलिया (63) काशीमोड़ से घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह लैंको गेट से आगे बढ़ी तभी वह पीछे से आ रही बल्कर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डिबुलगंज में वाहन खड़ा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोर्स्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई। रमकलिया के पति का निधन हो चुका है। दो बेटे में से एक की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसरा हुआ है।