फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से वारकर वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरछा में शुक्रवार की देर शाम वृद्ध की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुरछा गांव निवासी सुखलाल (65) शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो लोग वहां पहुंचे। उनकी वृद्ध से कहासुनी हुई। इसके बाद उन्होंने कुल्हाड़ी से वृद्ध के सिर पर वार कर दिया। जोरदार प्रहार से वृद्ध मौके पर ही गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ तो आरोपी वहां से फरार हो गया। सिर पर गहरी चोट के कारण वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान नंदलाल अग्रहरि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जुगैल एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि वृद्ध सुखलाल का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आशंका है कि इसी विवाद में वृद्ध की हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें