घोरावल। तीन दिन पूर्व घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रेही गांव के जंगल में लावारिस हाल में मिले एक वृद्ध व्यक्ति को रविवार को वृद्धाश्रम भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले रेही के जंगल में अचेतावस्था में एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मिला। ग्रामीण विनोद पाल उस व्यक्ति को जंगल से गांव ले आए और उसकी देखभाल की। दो दिन तक वृद्ध के परिजनों का इंतजार किया और पुलिस को सूचना दी। रविवार को विनोद ने 112 नंबर पुलिस की मदद से उसे वृद्धाश्रम भेजवा दिया।