फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर गड़ईडीह में शुक्रवार की भोर में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षति-विक्षत हाल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रीत नगर गड़ईडीह निवासी रमेश गोंड (50) भोर में शौच के लिए जा रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजन उठे तो घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर रमेश का क्षत-विक्षत शव देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें