हंसवाहिनी इंटर कालेज कसयां कला में निरीक्षण करने पहुंचे अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा शिवलाल।
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी/केकराही। विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई सोमवार से शुरू होने पर अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया और गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया। एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने जीआईसी व जीजीआईसी का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों विद्यालयों के प्रधानचार्य को निर्देश दिया कि दो मीटर की दूरी पर बच्चों को बैठाए, सैनिटाइजेशन, मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बच्चों को स्कूल में प्रवेश दें। नियमों का पालन करें। इस दौरान प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक व राधेश्याम अभिजीत त्रिपाठी सहित सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। केकराही: अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद शिवलाल एवं डीआईओएस राम सरन द्विवेदी की टीम ने कर्मा क्षेत्र के छह विद्यालयों का निरीक्षण किया और गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया। अपर सचिव ने बताया कि हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया, राजकीय इंटर कालेज खैरपुर, मॉ विंध्यवासिनी इंटर कालेज पापी, एसपी चिल्ड्रेन इंटर कालेज बगही का निरीक्षण किया। विद्यालयों में गाइड लाइन का पालन होता दिका। जहां कमी पाई गई उन्हें सुधार की चेतावनी दी र्गई। पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही।