फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिलाओं के ब्लॉक घेरने के बाद हरकत में आए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड बभनी के बरवाटोला (क) के सालेनाग और बहेराडोल में राशन वितरण न होने से नाराज महिलाओं के मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय का घेराव कर हंगामा करने मामला संज्ञान में आते ही अधिकारी हरकत में आए गए। बुधवार को दोनों गांवों में ड्राई राशन का वितरण हुआ।
विज्ञापन

विकास खंड बभनी के बरवाटोला (क) सालेनाग और बहेराडोल की गर्भवती महिलाओं ने ड्राई राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत ब्लॉक पर पहुंच कर की थी। नाराज महिलाओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। महिलाओं का आरोप था कि राशन समय से वितरण नहीं किया जा रहा। हंगामा के बाद विभागीय अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद टूटी। बुधवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी अमिता जायसवाल ने बहेराडोल व कनवा केंद्र पर पहुंच कर पोषाहार वितरण कराया और वितरण न करने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बताया कि विभाग के सौजन्य से तेल, दाल, दरिया वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें