फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: असम के पास हादसे में ओबरा के युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परिवार की आर्थिक तंगी दूर करने को असम में काम करने गए रेणुकापार के एक युवक की रविवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और सड़क हादसे में घायल अन्य साथियों के समुचित उपचार की मांग को लेकर एंबुलेंस को रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में पनारी ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव ने बताया कि बीते होली के बाद पनारी ग्राम सभा के टोला खाडर निवासी 24 वर्षीय राम लल्लू पुत्र जय सिंह ने अपने साथ असम स्थित ट्रांसमिशन लाइन का काम कर रही एक कंपनी में काम कराने के लिए मनबोध गोंड (20) पुत्र मुन्नी लाल गोंड सहित धीर शाह (32) पुत्र राम सिंह, शिव प्रसाद(20) पुत्र जगवंधन गोंड एवं राज नारायण(34) पुत्र राम जतन सभी निवासी खाडर तथा रामपाल(35) पुत्र शिव नारायण निवासी जुगैल ग्राम सभा के टोला हसरा को ले गया था। सभी युवक बीते रविवार को कंपनी की एक पिकअप से कार्यस्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मनबोध गोंड(20) की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा सहित घायलों का समुचित इलाज कराने की मांग करते हुए एंबुलेंस को रोक लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनी की ओर से परिजनों को अंतिम संस्कार के 50 हजार रुपये दिए गए हैं। अन्य औपचारिकताओं के कंपनी की ओर से और सहायता राशि देने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें