फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा की तीन उत्पादन इकाईयां बंद, उत्पादन शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। विद्युत उत्पादन निगम ओबरा की तीन इकाईयां सोमवार की देर शाम सात बजे ट्रिप हो गई। तीनों इकाईयों से उत्पादन शून्य हो गया। इस नाते प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आपात बिजली कटौती की स्थिति रहीं। जानकारी के अनुसार ओबरा उत्पादन निगम से विद्युत सर्किट 1.32 लाख की दो विद्युत सर्किट फेल हुई है। इसके वजह से सोमवार की देर शाम सात बजे आठ फीडरों की विदुयुत आपूर्ति बाधित हो गई। डाला ट्रांसमिशन के एसएसओ सत्यदेव गुप्ता ने मुताबिक ओबरा से आ रही हैवी पावर सप्लाई देर शाम सात बजे उत्पादन निगम से बस बार ट्रीप कर गया। बस बार ट्रीप होने की वजह से दोनों सर्किट फेल हो गई। दोनो सर्किट फेल होने की वजह से चोपन, कोन, जवारीडाड़, ओबरा उत्पादन, ओबरा टाउन, कचनरवा, चतरवार, डाला सब स्टेशन सहित अन्य सब स्टेशनों की सप्लाई ठप हो गई। 1.32 लाख की दो इकाईया फेल होने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी आपात कटौती की गई। रात नौ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल करने के लिए विशेषज्ञ की टीम जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें