बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के गडईडीह टोले के सम्पर्क मार्ग का शुभारंभ करते विधायक संजीव गोघड
- फोटो : SONBHADRA
डाला। बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के गडईडीह टोला में प्रस्तावित संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए मंगलवार को ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ ने शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि चोपन विकास खंड का बिल्ली मार्कुण्डी ग्राम पंचायत का गडईडीह टोला अति पिछड़ा है। जहां आने जाने के लिए कोई मार्ग नहीं है। आबादी वाले इस टोला में जाने के लिए लोगोग को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए मनरेगा के तहत तीन लाख 90 हजार रुपये की लागत से 400 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। मार्ग बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान महेश जायसवाल, दिलीप साहनी, बबलू निषाद, गुड्डू गोड़ आदि मौजूद रहे।