नगर के आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे आठवां मास्टर ब्लास्टर टी 20 कप में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला अनपरा बोर्ड एकादश और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में अपने 2 विकेट खोकर 187 रन बनाए। सर्वाधिक अभिषेक सिंह मौर्या ने 30 गेंद पर 65 और रंजीत यादव ने 59 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अनपरा की टीम छह विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने यह मैच 66 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुकाबला ओबरा बॉयज बनाम हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर हिंडाल्को ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 114 रन बनाए। जवाब में उतरी ओबरा बॉयज की टीम ने 10.2 ओवर में 118 रन बनाकर सेमीफाइनल मुकाबला जीत फाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार ओबरा बॉयज के स्वतंत्र यादव को दिया गया। अंपायर प्रवीण कुमार सिंह व सोनू राय एवं स्कोरर शशि प्रकाश सिंह व अक्षय पटेल रहे।