दुद्धी। काफी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को दोपहर में सिविल बार सभागार में सिविल बार संघ के चुने गए सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बार सभागार में सबसे पहले सिविल बार संघ के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव को पद और गोपनीयता की शपथ एल्डर कमेटी के चेयरमैन रामलोचन तिवारी ने दिलाई। इसके बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी पांडे, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अनिल प्रताप कुशवाहा के अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और बार संघ के सचिव जवाहरलाल उर्फ पिंटू को पद और गोपनीयता की शपथ बारी-बारी से दिलाई। फिर एल्डर कमेटी के सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा ने सह सचिव प्रकाशन राहुल कुमार, सह सचिव प्रशासन सुनील कुमार द्विवेदी, सहसचिव पुस्तकालय अंजनी कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विनय कुमार इसके बाद गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामनरेश, प्रभु सिंह, रेनुवंती सिंह शाह, प्रहलाद पांडेय, परमेश्वर के बाद गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए राजीव मिश्रा, राकेश कुमार अग्रहरी, लोकेश चंद्र, सुभेष मौर्य, अंजनी यादव, विनोद कुमार वर्मा आदि लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सुशील कुमार यादव ने कहा कि बार और ब्रेंच के साथ परस्पर अच्छे संबंध होने चाहिए ।अगर किसी बात की गिला शिकायत है तो बैठ कर बात कर समस्या का समाधान किया जा सकता है। सभी नए पदाधिकारियों को उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तहसीलदार बृजेश वर्मा, नायब तहसीलदार चंद्रबली मौर्या, नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, दिनेश अग्रहरि जितेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ जायसवाल, विश्वनाथ गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, आनंद कुमार मनोज मिश्रा, दिलीप पांडे के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता आदि लोग मौजूद रहे।