शक्तिनगर/ सिंगरौली । बीसीसीआई की भारतीय महिला क्रिकेट टीम 20 से 23 मार्च तक लखनऊ में साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम से टी-20 प्रतियोगिता खेलेगी। उक्त प्रतियोगिता में सिंगरौली की नुजहत परवीन का चयन एक बार पुन: भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन हुआ है। इस संबंध में सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजयानंद जायसवाल ने बताया कि नुजहत परवीन भारतीय महिला टीम में भरोसेमंद विकेेेटकीपर के रूप मेें जगह बना चुुकी नुुुजहत पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। नुुुजहत को भारतीय टीम के तरफ से बतौर विकेेटकीपर शामिल किया गया है। चयन पर सिंगरौली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कांतदेव सिंह ने हर्ष व्यक्त किया एवं नुुुजहत के अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।