फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में पेट दर्द, बुखार, उल्टी के पीड़ितों की संख्या रही अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग इसमें उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 27 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि बदले मौसम के कारण पेट दर्द, बुखार, उल्टी- दस्त के मरीज आ रहे हैं। मरीजों को दवा देकर खान-पान, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस मौके पर डॉ. प्रह्लाद प्रसाद, जगलाल यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करमा में आयोजित मेले में 13 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि गैस्ट्रो के पांच, खुजली के तीन, डायबिटीज का एक और शेष मरीज मौसमी बुखार के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जांच कर दवा दी गई। केकराही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 25 मरीजों का उपचार हुआ। डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि ज्यादातर मरीज सर्दी-बुखार व त्वचा रोग के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें