फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 24 सौ के पार, 43 और मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 43 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 2430 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 83 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 2076 हो गई है। शुक्रवार को 43 और पाजिटिव मिलने पर एक्टिव मामले 330 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की। उधर, चिकित्सकों की टीमें शुक्रवार को भी रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1751 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1731 की शुक्रवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 43 पाजिटिव और 1688 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 88748 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 87485 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2430 पाजिटिव और 85055 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 21 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि 1263 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के साथ ही जरूरत के सामान घर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें