शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सामने अफसरों ने धरना प्रदर्शन किया। बिजली संयंत्र परिसर की सुरक्षा के साथ अतिरिक्त महाप्रबंधक के निलंबन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पावर प्रबंधन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अधिकारियों की एक सभा हुई। सभा में प्रबंधन द्वारा एजीएम के निलंबन को गलत बताया और विरोध जताया। कहा कि यदि अफसर का निलंबन अविलंब वापस नहीं लिया जाता है तो शक्तिनगर, विंध्यनगर के अधिकारियों और कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। अधिकारी एसोसिएशन के सचिव एसके राय ने प्रबंधन द्वारा की गई अधिकारी के निलंबन निर्णय की निंदा की और इसे ना समझी भरा कदम बताया। ट्रेड यूनियन सीटू के नेता पी. कुमार, इंटक के नेता आरपी पटेल और बीएमएस के नेता श्री कपूर और एलडी सिंह, एमपी पाठक भी उपस्थिति रहे। ट्रेड यूनियनों के प्रमुखों ने भी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। भविष्य में मे होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की. उपरोक्त सभा मे अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष तनुज कुमार के साथ सेख सलामत, के. प्रसाद, विश्वजीत रॉय, एके सिंह, प्रमोद कुमार यादव, स्वामी नाथ, आरके द्विवेदी, के. सिंह के साथ रंजन श्रीवास्तव और मनीष कुमार मौजूद रहे।