फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: त्रिवेणी एक्सप्रेस में अब और आरामदायक होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर से सिंगरौली एवं शक्तिनगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्री अब एलएचबी कोच में बैठकर सफर करेंगे। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने ट्रेन में आईसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच लगा दिया है। पांच अक्तूबर से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

रेलवे धनबाद डिविजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से पांच अक्तूबर, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस शक्तिनगर से छह अक्तूबर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से दिनांक 06 अक्तूबर और 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस सिंगरौली से सात अक्तूबर को एलएचबी रेक के जरिए संशोधित कोच संयोजन के साथ परिचालित की जाएगी।
वर्तमान में इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 09 कोच, स्लीपर क्लास के 07 कोच, द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02-02 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच हैं। एलएचबी रैक में परिवर्तन के बाद इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 04 कोच, स्लीपर क्लास के 07 कोच, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 07 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच एवं एसएलआर का 01 कोच एवं पावर कार का 01 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।
विज्ञापन

-
सुरक्षित और आरामदायक हैं नए कोच
स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्के और मजबूत होते हैं। कोचों में आधुनिक सीबीसी कपलिंग लगे होने से संरक्षा में वृद्धि होती है। एंटी क्लाइम्बिंग विशेषताएं दुर्घटनाओं के दौरान उन्हें एक-दूसरे पर चढ़ने से रोकती हैं। कोच बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम व सस्पेंशन के साथ-साथ बेहतर आंतरिक सज्जा व शौचालय युक्त होते हैं। फलस्वरूप एलएचबी कोच युक्त ट्रेनों से यात्रा अपेक्षाकृत अधिक संरक्षित, सुरक्षित व आरामदायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें