फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब जिला कारागार में होगी गोसेवा, बनेेगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अब जिला कारागार (गुरमा) सोनभद्र में निरुद्ध बंदियों से गोसेवा कराया जाएगा। गोशाला निर्माण के लिए जेल प्रशासन की तरफ से गोशाला निर्माण का प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है। गोशाला निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्माण पर करीब 10 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी।
विज्ञापन

जिला कारागार प्रशासन की तरफ से जेल परिसर में गोशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। इसके लिए कारागार परिसर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक शुरूआत में गोशाला में 20 दुधारू गायें रखी जाएंगी। उपयोग के बाद शेष दूध बेच बचने की योजना है। कारागार में टीनशेड की गोशाला बनेगी। इसमें पशुओं को चारा डालने के लिए चरन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 10 लाख से अधिक का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक गोशाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार करते हुए जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है। प्रशासन की तरफ से जैसे ही गोशाला के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाती है, वैसे ही कारागार में गोशाला का निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
खाद्य पदार्थ ला सकेंगे उपयोग में
गोशाला बनाकर गोसेवा शुरू करने से जेल प्रशासन को दो-दो फायदे होंगे। एक तो कारागार स्थित रसोई घर से निकलने वाला खाद्य पदार्थ गायों के उपयोग में आ जाएगा। वहीं गाय के दूध भी प्रयोग में लाने के साथ इससे आमदनी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन

जिला कारागार में गोशाला का निर्माण कराना है। इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के पास भेज दिया गया है। बजट मिलने के साथ ही गोशाला का निर्माण शुरू हो जाएगा। - सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक-जिला कारागार सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें