फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला अस्पताल में अब छह नेत्र रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिला अस्पताल में आंख संबंधी बीमारी के उपचार में तेजी आएगी। जिला अस्पताल में दो नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। अब यहां आने वाले नेत्र रोगियों को प्राथमिक उपचार के साथ ही ऑपरेशन आदि का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल सोनभद्र जिले में बेहतर खान-पान की कमी के कारण छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक की आंखे जल्द खराब हो रही हैं। जिला अस्पताल पहुंचने वाले दस फीसदी मरीज नेत्र रोग से संबंधित हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन आने के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने की लगातार कवायद चल रही है।
इसके तहत जिला अस्पताल को दो नेत्र रोग विशेषज्ञ (महिला) मिले हैं। नेत्र सर्जन के रूप में डॉ. श्वेता सिंह और डॉ. रश्मि राय की तैनाती हुई है। अब जरूरत के हिसाब से इनकी तैनाती होगी। बताते चलें कि इससे पूर्व जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन डॉ. केके पांडेय, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. नफीसुर रहमान की तैनाती है। हालांकि नफीसुर रहमान लंबे समय से सीएमओ कार्यालय से संबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें