फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिरसाई गांव में मिला सात फीट का मगरमच्छ

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के सिरसाई गांव में मगरमच्छ पकड़ते वन विभाग की टीम - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी क्षेत्र के सिरसाई गांव में ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर बीएसएनएल टॉवर के नीचे खेत में करीब सात फीट का एक मगरमच्छ को विचरण करते हुए देखा। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक शैलेंद्र सिंह लोधी, वाचर भैरो, रामपोश व मुनीम की टीम मौके पर पहुंची। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पकड़ लिया और मुक्खा फॉल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दारोगा राजन मिश्रा ने बताया कि सिरसाई गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब सात फीट और उम्र करीब तीन वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें