रामगढ़। चतरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा पर शुक्रवार को हेल्थ एटीएम मशीन का सदर विधायक भूपेश चौबे ने उद्घाटन किया। इंडियन बैंक की ओर से स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन की स्थापना पर सबसे पहले सदर विधायक ने खूद के स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
उन्होंने बताया कि हेल्थ एटीएम मशीन से गरीब रोगियों को सुविधाएं मिलेगी। प्रभारी सीएमओ आरजी यादव ने बताया कि शुगर, ऑक्सीजन लेवल, बीपी, हाइट, वजन, पिलिया सहित 40 से अधिक प्रकार की जांच यहां बिल्कुल मुफ्त होगी। इस दौरान यहां स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जहां भाजयुमो चतरा मंडल की ओर से मेले में लगे स्टाल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. सुमन, इंडियन बैंक डीएलएम अरुण पांडेय, प्रेम निरंजन, डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद, राज बहादुर सिंह, अध्यक्ष राहुल मिश्रा मौजूद रहे।