फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाओं के रखरखाव में खामी और नियमों की अनदेखी पर पांच विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर कई खामियां मिलीं। पशुओं और मनुष्यों की दवाएं एक साथ रखी गई थीं। एक्सपायर हो चुकी दवाओं के लिए कोई अलग बॉक्स नहीं था। खामियों को गंभीरता से लेते हुए पांच दुकानदारों को नोटिस दी गई। दो दुकानों से तीन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मानक के विपरीत दवा के दुकानों के संचालन की खबर पिछले दिनों अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए नवागत औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने दवा के दुकानों की जांच की। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार व चतरा में स्थित दो मेडिकल स्टोर की जांच में ग्राहकों को बिल उपलब्ध न कराने की बात सामने आई। यहां एक्सपायर होने की कगार वाली दवाओं के लिए कोई अलग से इंतजाम नहीं मिला। लाइसेंस सर्टिफिकेट भी चस्पा करने के बजाय लाकर में बंद मिला। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मधुपुर में एक, राबर्ट्सगंज में पन्नूगंज रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर और पूरब मोहाल स्थित एक मेडिकल स्टोर से कुल तीन दवाओं के सैंपल लिए गए। इन मेडिकल स्टोर पर कैश मेमो नहीं मिला। बोर्ड पर नियम के मुताबिक लाइसेंस प्रदर्शित नहीं था। न ही एक्सपायरी के करीब दवाओं के लिए अलग से कोई इंतजाम पाया गया। घोर लापरवाही बरतते हुए मनुष्यों और पशुओं की दवाओं को एक साथ रखा पाया गया। कैश मेमो न दिखाने वाले संचालकों ने छपाई के लिए देने का बहाना दिया। वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही कई मेडिकल स्टोर के संचालक शटर गिराकर फरार हो गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि गड़बड़ियों पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। विक्रेताओं को निरीक्षण के दौरान सचेत किया गया है। इसके बाद भी खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें