फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एस्पायर कीटनाशक रखने पर दुकानदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला कृषि अधिकारी डा.हरिकृष्ण मिश्र ने शुक्रवार को रामगढ़, चतरा और आस-पास के क्षेत्रों में छापे की कार्रवाई की। निरीक्षण में कीटनाशकों की गुणवत्ता में संदिग्धता प्रतीत होने पर अनिल खाद एवं बीज भंडार से एसेटाम्प्रैड 20 प्रतिशत साहू खाद एवं बीज भंडार से प्रोफिनोफोस 40 प्रतिशत, सायपरमेथ्रिन 4 प्रतिशत मानव खाद एवं बीज भंडार से फिप्रोनिल 5 प्रतिशत फॉर्मूलेशन्स एवं अन्य दुकानों से नमूने एकत्रित कर राजकीय कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला प्रेषित किया। साहू खाद एवं बीज भंडार के प्रो.विजय भान गुप्ता को एक्सपायर कीटनाशक रखने, स्टाक एवं वितरण रजिस्टर न प्रस्तुत करने के कारण नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ दुकान छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कीटनाशक कारबारिल, फोरेट, इंडोसल्फ़ोन, एलडीकार्ब,एल्ड्रिन आदि का विक्रय एवं प्रयोग करना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें