विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह ने बुधवार को महिला कल्याण विभाग से संचालित सर्वोदय शिशु गृह व स्वाधार गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काफी खामियां पाई गई। बिना पुलिस सत्यापन के ही चौकीदार की तैनाती पर भड़के सचिव ने थाना प्रभारी को नोटिस देकर जवाब तलब किया।
सचिव ने बच्चों और बालिकाओं की सुरक्षा के लिहाज से बिना सत्यापन के चौकीदार की तैनाती को बड़ी चूक करार दिया। संस्था में आवासित बच्चों की सुरक्षा स्वास्थ्य के लिए बेहतर उपचार के लिए सीएमओ को पत्र प्रेषित करते हुए निर्देशित किया। संस्था में आवासित बच्चों का उस क्षेत्र के थाना प्रभारी की ओर से क्रॉस रिपोर्ट न आने पर नाराजगी जताई। कहा कि किसी भी अधिकारी ने अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरती तो उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। आवासित बच्चों को सुचारु व सुलभ सुविधाएं देने के लिए इच्छुक बैंक, एनजीओ गैर सरकारी संस्थाओं के साथ शीघ्र बैठक करने की बात कही। उन्होंने संस्था के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में कोई कमी ना हो उन्हें सभी तरह उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराई जाए।