फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना-पराया नहीं विकास के लिए वोट

Thu, 23 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की सरगरमी बढ़ गई है। जिले की चार विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी अपने-अपने वादे जनता के बीच रख रहे हैं और चुनाव जीतने के बाद चहुमुंखी विकास का सपना दिखा रहे हैं। ऐसे में जनता भी इस बात को परख रही है कि उनका प्रत्याशी कैसा हो। कैसे जनप्रतिनिधि को चुना जाए जो अपना-पराया की बात छोड़ हर वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित हो। इसी सिलसिले मेें गुरुवार को सांई हास्पीटल एवं स्कूल आफ नर्सिंग सजौर में परिचर्चा हुई। इसमें लोगों ने जनप्रतिनिधियों के चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। निर्णय लिया कि ऐसे प्रत्याशी को ही जन प्रतिनिधि चुना जाएगा जो अमीरों की आवाज सुने लेकिन गरीबों की आवाज न दबने दे। दूसरों की जिंदगी संवारने के लिए सेवा करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें