फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएम नहीं, अब आएंगे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निकाय चुनाव में प्रचार के लिए आठ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब उनकी जगह उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिले में आएंगे। वह नगर के मध्य हाइडिल मैदान में ही चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए पार्टी पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले मतदान के लिए नौ मई की शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले हर दल और प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए आठ मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया था। अब उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया है। पार्टी प्रवक्ता अनूप तिवारी ने बताया कि आठ मई को हाइडिल मैदान में अब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की जनसभा होगी। इसकी तैयारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें