फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण से न छूटे एक भी बच्चा: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सघन मिशन इंद्रधनुष-5 अभियान की शुरुआत सात अगस्त से हो रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ ने जनसमुदाय से सहयोग की अपेक्षा की। छूटे हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने में बढ़-चढ़कर योगदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रेस वार्ता में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि खसरा और रुबेला उन्मूलन के क्रम में सघन मिशन इंद्रधनुष का आयोजन अगस्त से अक्तूबर तक तीन चरणों में किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का समय से संपूर्ण टीकाकरण कराना आवश्यक है। जो बच्चे किसी भी कारण से पूरे टीके नहीं लगवा पाते, उनके लिए सघन मिशन इंद्रधनुष एक अतिरिक्त अवसर है। हमें जनपद के शत-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण से आच्छादित करना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. गिरधारी लाल ने बताया कि अभियान में गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य 5205 एवं 0-5 वर्ष तक बच्चों का लक्ष्य 20550 है। गर्भवती महिलाओं को तीन और बच्चों को 12 तरह की बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. हेमंत अधिकारी, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय, आशुतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें