अनपरा। नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक निजी कंपनी के डिप्टी मैनेजर व उनके सहयोगी के खिलाफ गाजीपुर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। गाजीपुर निवासी शुभम सिंह मरदह ने गाजीपुर न्यायालय में परिवाद दाखिल कर डिप्टी मैनेजर संतोष सिंह और उनके सहयोगी आजाद सिंह के खिलाफ कंपनी में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने और कंपनी के लेटर हेड पर फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया था। जांच के बाद न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए नौ जनवरी को डिप्टी मैनेजर संतोष सिंह व आजाद सिंह को न्यायालय में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। तय तारीख पर पेश नहीं होने से न्यायालय ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं इस मामले की जांच कंपनी भी अपने स्तर पर जांच कर रही है।