वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग से पकरी संपर्क मार्ग (न्यू कॉलोनी) तक बनने वाली सड़क का शनिवार को शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने भूमि पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि जनता के पैसे का सदुपयोग हो और सड़कें टिकाऊ बनें। जीरो टॉलरेंस नीति का पालन हो। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। अगर निर्माण सामग्री या कार्य की गुणवत्ता में कोई धांधली पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों की जाल बिछाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, वार्ड सभासद नेहा सोनी, बलराम सोनी, बार की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह, संतोष पांडेय उपस्थित रहे।