दुद्धी। उपजिला अधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील सभागार दुद्धी में बीएलओ एवं पर्वेक्षकों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने बीएलओ को तथा पर्यवेक्षक को सख्त हिदायत दी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन गांव के जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करते हुए तत्काल मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए। लापरवाही बरतने वाले बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिन ग्रामो में ज्यादा शिकायत है वहा पर गहनता पूर्वक पुन: मिलान किया जाए तथा जो भी त्रुटियां शेष है उसे दुरस्त किया जाए। ऐसे मतदाता जिनका नाम दो-दो ग्राम पंचायतों में दर्ज है उनको नोटिस जारी करते हुए विलोपन की कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि तमाम ऐसे मतदाता है जिनके नाम मतदाता सूची में जोड़ें नहीं गए हैं। मतदाताओं को सूचीबद्ध करें जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके हैं। जिनका नाम गांव के मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम तत्काल प्रभाव से जोड़ें।