फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: न ताला टूटा न सेंध लगी, स्टोर से कीमती सामान गायब, जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। डाला स्थित 132 केवी उपकेंद्र के बंद स्टोर से लाखों रुपये की कीमत के तांबे व पीतल के सामान गायब होने के मामले में जेई लव कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। स्टोर से सामान गायब होने के पीछे चोरी की दलील दी गई थी, जबकि न ताला टूटा था और न ही दीवार में कोई सेंधमारी हुई। मामले को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। 132 केवी डाला सबस्टेशन जेई लव कुमार सिंह ने डाला पुलिस चौकी को तहरीर देकर बड़े पैमाने पर चोरी होने की सूचना 05 सितंबर को दी थी, मगर जिस कमरे में चोरी होने की बात बताई जा रही है न ही उस कमरे का ताला टूटा न ही सेंध मारी हुई है। कमरे की चाबी 24 घंटे जेई लव कुमार सिंह के पास रहती है। मामला उजागर होने पर किसी ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। इस संदर्भ में विद्युत पारेषण खंड राॅबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता इंद्रभान सिंह ने बताया कि दो सदस्यीय टीम की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने पर जेई लव कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जल्द ही एक कमेटी का गठन करके पूर्ण जांच कराई जाएगी। उधर, इस मामले में तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें