फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमीन विवाद की शिकायतों पर नहीं हुई सुनवाई, मायूस लौटे फरियादी

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियाद लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र/म्योरपुर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। लेखपालों की हड़ताल के चलते भूमि विवाद के अधिकांश मामले लंबित रह गए। फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने थाना अनपरा और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने थाना शाहगंज में जनसुनवाई की। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस में पुलिस विभाग से आठ और राजस्व विभाग से 56 सहित कुल 64 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पूर्व से पुलिस विभाग के आठ और राजस्व विभाग के 254 मामले लंबित हैं। इनमें से पुलिस विभाग के कुल छह और राजस्व विभाग की 78 शिकायतों सहित 84 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने भूमि संबंधी विवादों के समाधान के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का पारदर्शी निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें