फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में नौ खिलाड़ियों का चयन, अब 30 को मंडल में देंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जिले से खिलाड़ियों का चयन हुआ। विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के बाद नौ खिलाड़ी चयनित हुए। उन्हें 30 सितंबर को अब मंडलीय चयन के लिए मिर्जापुर में ट्रायल देना होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के लिए 16 वर्ष की कम आयु के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उनके दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद टीमों के बीच मैच कराकर योग्य खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए चुना गया। जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि मंडलीय चयन के लिए जिले के नौ खिलाड़ी चुने गए हैं। उन्हें 30 सितंबर को मिर्जापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जगापट्टी में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। इस ट्रायल में चुने गए खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महिला कबड्डी और वॉलीबाल के लिए ट्रायल कल
सोनभद्र। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स 30 सितंबर को होगा। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 11 अक्तूबर तक आजमगढ़ और वॉलीबॉल प्रतियोगिता 23 से 25 अक्तूबर तक चित्रकूट में होना है। दोनों प्रतियोगिता के जनपदीय ट्रायल के लिए 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें