सोनभद्र। जिले में बीते 24 घंटे के भीतर मासूम सहित नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीमें सभी मरीजों को दवाएं देने के साथ ही उन्हें घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीजों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। जिले में कोरोना की रफ्तार काफी थम गई है। प्रशासन की पहल पर लोगों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की वजह से कोरोना संक्रमण के फैलाव पर रोक लगी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलटिन के अनुसार एक छह वर्षीय बालक समेत नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है कि विभागीय टीमें मरीजों के घर जाकर दवाएं देने के साथ ही उन्हें आइसोलेट कर दिया है। उन्होंने सभी से दो गज दूरी, मास्क है जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की है।