नगर पालिका परिषद सोनभद्र में भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद को बड़ी बढ़त। सपा प्रत्याशी उषा सोनकर से लगभग दोगुने मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी को मिले 6342 मत। सपा की उषा सोनकर 3188 मतों के साथ दूसरे स्थान पर।
सोनभद्र के घोरावल में अध्यक्ष पद पर बसपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। छह वार्ड की गिनती पूरी होने के बाद बसपा प्रत्याशी सूरज चौहान 55 मतों से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से आगे हैं।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद को बड़ी बढ़त। सपा प्रत्याशी उषा सोनकर से लगभग दोगुने मतों से आगे। भाजपा प्रत्याशी को मिले 6342 मत। सपा की उषा सोनकर 3188 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। अनपरा नगर पंचायत में निर्दल उम्मीदवार विश्राम बैसवार ने बनाई बढ़त। भाजपा के केसी जैन से 162 मतों से आगे। नगर पंचायत ओबरा से सपा प्रत्याशी चांदनी 3313 मत पाकर आगे। दूसरे नंबर भाजपा की प्राणमति देवी को मिले 2111 मत।