फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनजीटी ने स्वीकार की याचिका, डीएम से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोढ़ी में टोल प्लाजा पर टोल वसूली से जुड़ी याचिका नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने स्वीकार किया है। इस मामले में पक्ष रखने के लिए डीएम समेत सात लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आशीष चौबे ने दायर याचिका में कहा था कि कैमूर वन्य जीव प्रभाग में टोल बूथ होने से जंगली जानवरों, वनस्पतियों पर बुरा असर पड़ा है। पिछले दिनों टोल बूथ से कुछ दूरी पर एक तेंदुए भी मौत भी हुई थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि जिस जगह टोल बूथ का निर्माण हुआ है, वह पूरी तरह सेंचुरी एरिया के मानकों का उल्लंघन है। उन्होंने टोल वसूली रोकने की भी मांग की है। एनजीटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सोनभद्र समेत सात लोगों को नोटिस जारी कर जवा प्रस्तुत करने को कहा गया है। मुख्य सचिव को भी ऐसे मामलों में जवाबदेही गंभीरता पूर्वक तय करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें