फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झाड़ियों में मिली नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बचाया

विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव में लावारिश मिला नवजात । संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन इलाके में शुक्रवार रात झाड़ियों में एक नवजात बच्ची लावारिस मिली। लोगों की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसे बचाया और मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, लगभग तीन किलो वजन की यह बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बेलछ स्थित प्राइमरी स्कूल के पास रात करीब साढ़े सात बजे बस्ती के लोगों को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर उन्हें सूती कपड़े में लिपटी एक नवजात बेटी झाड़ियों में पड़ी मिली। तत्काल 1098 नंबर पर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह, काउंसलर अमन सोनकर और बाल कल्याण अधिकारी रामज्ञान सिंह यादव मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन नवजात के यहां पहुंचने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बच्ची की स्थिति देखकर अनुमान लगाया गया कि उसका प्रसव घर पर ही हुआ था। विधिक संरक्षण में लिए जाने के समय बच्ची की उम्र महज दो घंटे थी। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उसकी देखभाल कर रही है। बच्ची स्वस्थ है और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें