फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिंदा नवजात को श्मशान में पत्थरों से दबाने की कोशिश, रोने की आवाज सुनकर जब पहुंचे लोग तो भागते दिखे महिला-पुरुष

Mon, 28 Jun 2021 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कहुआनाला स्थित श्मशान घाट का मामला है। पुलिस ने बरामद बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
विज्ञापन
नवजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कहुआनाला इलाके में स्थित श्मशान घाट पर रविवार की देर शाम एक नवजात लावारिस हाल में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग उस ओर पहुंचे तो देखा कि उसे ईंट-पत्थर के नीचे दबाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। नवजात को उस हाल में छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को रिहंद जलाशय में डूबने से हुई एक युवक की मौत के बाद लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी बीच बच्चे के रोने की आवाज आई। लोग आवाज की दिशा में बढ़े तो एक महिला ओर पुरूष भागते दिखाई दिए। पास पहुंचने पर वहां एक नवजात लावारिस हाल में मिला। उसे ईंट-पत्थर से दबाने की कोशिश की गई थी।

लोगों ने देखा तो बच्चे की सांसे चल रही थी। उसे उठाकर पुलिस को सूचना दी। अनपरा के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नवजात को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा करीब 20 दिन का है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोग उसे गोद लेने के लिए भी आगे आए हैं। बच्चे की तबीयत में सुधार के बाद विधिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें