फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जच्चा-बच्चा की मौत मामले में नया मोड़, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। दुद्धी सीएचसी में प्रसव के बाद हरनाकछार निवासी जच्चा-बच्चा की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रसूता के पति शहीदुज्जमा का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने लापरवाही बरती। बच्चे के मौत की सूचना सीधे मां को दे दी गई इसके सदमे में उसकी भी मौत हो गई। हालांकि सीएचसी प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताया है। उनका दावा है कि स्थिति गंभीर देख पहले ही रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन सीएचसी पर ही बने रहे। शहीदुज्जमा ने सीएमओ सहित अन्य को भेजी शिकायत में कहा है कि गत 31 जुलाई को उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। महिला डॉक्टर की तैनाती के बाद भी पुरुष डॉक्टर से प्रसव कराया गया। प्रसव के समय ही बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि संबंधित चिकित्सक व वहां मौजूद स्टाफ ने चिकित्सकीय संवेदनशीलता दिखाने की बजाय सीधे जच्चा को बच्चे की मौत की सूचना दे दी। इससे प्रसूता को खासा मानसिक आघात लगा और उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। कुछ समय बाद मौत हो गई। दावा किया गया है कि स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता बरती गई होती और आवश्यक उपचार व निगरानी की जाती, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। अधीक्षक डॉ. वरुणानिधि ने बताया कि महिला की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रेफर कर दिया गया था लेकिन परिवार के लोग नहीं ले गए। उन्होंने अपने स्तर से मामले का परीक्षण भी किया है। कहीं किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें