रॉबर्ट्सगंज गेंगुआर स्थित एक होटल में लायंस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में दीप प्रज्जवलित करते अ
सोनभद्र। लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज का 51वां शपथ ग्रहण समारोह एक होटल में बृृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी के नेतृत्व में हुए समारोह में नई टीम के अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, कोषाध्यक्ष पवन कुमार जैन समेत पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू, पीडीजी लायन जेएन श्रीवास्तव और पीडीजी हरीश अग्रवाल ने नई टीम के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लायंस क्लब ओबरा और लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज कैमूर के सदस्यों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आशु सिंह ने ध्वज वंदना की, जबकि दया सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। पद ग्रहण समारोह के चेयरमैन पुनीत जैन और किशोरी सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं। विमल अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। समारोह के दौरान मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राई साइकिल भेंट की। इस अवसर पर परमेश जैन, विमल जेसी, जोन चेयरपर्सन अश्वनी मिश्रा, बृजेश तिवारी, अजीत जायसवाल, अमित जायसवाल, घनश्याम सिंघल, अशोक गुप्ता, संगम गुप्ता, एसपी सिंह, रीता अग्रवाल, राधिका सिंह, शीला जैन आदि मौजूद रहे।