दुद्धी के मां काली मंदिर में सजी मां की प्रतिमा। -जागरूक पाठक
दुद्धी। कस्बा स्थित शक्तिपीठ मां काली मंदिर परिसर में मां काली सेवा समिति की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रखर व्याहुत को दोबारा अध्यक्ष और विवेक अग्रहरि को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार ने की। इसमें आगामी दुर्गा पूजा कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी में रमेश जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज व्याहुत और सृजन अग्रहरि को उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष और पीयूष कुमार अग्रहरि को संगठन मंत्री बनाया गया। आदर्श जायसवाल, अंशुमान राय और राकेश अग्रहरि को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। आशीष जायसवाल को सह कोषाध्यक्ष, सुजीत अग्रहरि को ऑडिटर, आलोक अग्रहरि को प्रधान पूजा प्रभारी, विशाल जायसवाल और राहुल अग्रहरि को पूजा एवं पंडाल प्रभारी बनाया गया। महेश अग्रहरि को सजावट प्रभारी, अंश केशरी और कार्तिक कुमार चंद्रवंशी को सूचना मंत्री बनाया गया। अभिषेक अग्रहरि, अंकित कुमार, आदित्य जायसवाल, गौरव अग्रहरि, नितेश जायसवाल और अनुराग कुमार को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। शाश्वत अग्रहरि, सामर्थ कुमार, शनि जायसवाल और शनि रावत सह मंत्री बनाए गए। सृजन अग्रहरि, राकेश कुमार, विशाल केशरी और सत्यम चंद्रवंशी को मीडिया प्रभारी चुना गया।