फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र से वाराणसी तक मिला म्यूल खातों का नेटवर्क, जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। साइबर वज्र अभियान के तहत खंगाले जा रहे म्यूल खातों का नेटवर्क सोनभद्र से वाराणसी तक जुड़ा पाया गया है। वाराणसी में सोनभद्र के तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद जिले में भी म्यूल खातों की जांच तेज कर दी गई है। अब तक की जांच में 150 खाते चिह्नित किए गए हैं। वहीं पांच एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। महज एक बैंक में खोले गए 100 से अधिक खातों के जरिये करोड़ों का लेन-देन सामने आ चुका है। साइबर वज्र अभियान के तहत आगे भी लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। किसी को योजना का लालच देकर तो किसी को कमीशन व अन्य तरीके से लाभ का लालच देकर म्यूल खाते खोलवाए जा रहे हैं। पुलिस की हालिया जांच-पड़ताल में जिस तरह की जानकारी सामने आई है, उसने म्यूल खातों की संख्या और उससे ठगी के तरीके को लेकर चौंका दिया है। सोनभद्र से जुड़े नेटवर्क के बारे में वाराणसी पुलिस की तरफ से जो छानबीन की गई है। उसके मुताबिक गिरोह की महिला सदस्य अपनी बातों में गरीब तबके के व्यक्तियों-युवाओं को फंसा रही हैं और उन्हें पांच-पांच हजार का लालच देकर खाता खुलवा ले रही है। आधार कार्ड में पते का भी संशोधन करवाकर खाता खुलवाया जा रहा है ताकि आसानी से खाताधारक की जानकारी हासिल न होने पाए। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बरियारी निवासी आरती ने बभनी थाना क्षेत्र के अनिल कुमार से आधार कार्ड लेकर उसका पता परिवर्तित कराया और हर खाते पर पांच-पांच हजार का लालच देकर वाराणसी के कई बैंकों में खाता खुलवा दिए। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा निवासी उमंग को भी इसी तरह लालच देकर खाता खुलवाए गए। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी निवासी मालती के साथ भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें