फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: पोल पर चढ़ने से मना करने पर भतीजे ने चाचा को मार डाला, 15 साल पहले अपना लिया था इस्लाम

Thu, 10 Aug 2023 08:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के बरौली ग्राम में भतीजे ने लाठी से वारकर चाचा की हत्या कर दी। बिजली के पोल पर चढ़ने से मना करने पर नाराज भतीजे ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बरौली ग्राम में भतीजे ने लाठी से वारकर चाचा की हत्या कर दी। बिजली के पोल पर चढ़ने से मना करने पर नाराज भतीजे ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली गई है। एएसपी, सीओ सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक और हत्यारोपी के परिजनों ने करीब 15 वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया था। वह सभी नट जाति के थे। 

विज्ञापन


बरौली ग्राम पंचायत में एक ही घर में दो सगे भाइयों ताड़कनाथ और अक्षयवर का परिवार रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे मुहम्मद अशरफ उर्फ दीपक पुत्र ताड़कनाथ दारू पीकर नशे में घर पहुंचा और परिजनों से विवाद करने लगा।

वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत

पुलिस के मुताबिक नशे में धुत दीपक ने अकारण ही अपने चाचा अक्षयवर (35) से घर के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़ने के लिए कहा। अक्षयवर ने पोल पर चढ़ने से मना कर दिया। इससे नाराज अशरफ ने पास में रखी लाठी से चाचा पर हमला कर दिया। अक्षयवर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे लेकर तत्काल घोरावल सीएचसी पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में भी हालत गंभीर होने के कारण उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर अपने गांव बरौली लेकर चले आए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंजनि कुमार राय, क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर बाद एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने भी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ अमित कुमार ने बताया कि हत्यारोपी अशरफ उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मृतक की पत्नी चंदा की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें