फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: न पर्याप्त बिजली मिल रही और न ही पानी, साहब कैसे करें खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारतीय किसान संघ काशी प्रांत का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह से मिलकर समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बिजली, पानी और खाद पर्याप्त न मिलने की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सोनभद्र जनपद वर्षा पर आधारित जिला है। वर्षा न होने की स्थिति में बांध खाली पड़े हैं। सोन लिफ्ट भी ठीक ढंग से नहीं चल रही है। खरीफ में बोवाई व रोपाई का कार्य काफी पीछे हो गया है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार एक-एक दिन बोवाई पिछड़ने से उत्पादन कम होता है। बिजली भी पर्याप्त नहीं मिल रही और कभी लो वोल्टेज तो कभी घंटों तक गायब रहती है।
चार-पांच घंटे लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे निजी ट्यूबवेल के किसान भी परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ समितियों पर डीएपी की जगह एनपीएस दिया जा रहा है, जबकि यह खाद खरीफ फसल के लिए उपयुक्त नहीं होती है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य, चंद्रप्रकाश सिंह, रामजी सिंह, सदानंद मौर्य, दयाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें