फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2023: सोनभद्र में तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा, एंट्री से पहले इन खास बातों का रखें ख्याल

Sun, 07 May 2023 10:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

नीट परीक्षा के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल चुर्क रोड में 456, सेंट जोसेफ स्कूल राबर्ट्सगंज में 151 और सनबीम स्कूल बिच्छी के केंद्र पर 504 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीनों केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
नीट परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंजी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सात मई को जिले में तीन केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 1011 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सकुशल परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा अपराह्न दो बजे से होनी है। अभ्यर्थियों को तय समय से दो घंटे पहले केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाह क्या बात है!: झोपड़ी में रहने वाले इस धावक के नाम है राष्ट्रीय रिकॉर्ड, पगडंडियों पर करते थे अभ्यास
परीक्षा के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. अंकुर भाटिया ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल चुर्क रोड में 456, सेंट जोसेफ स्कूल राबर्ट्सगंज में 151 और सनबीम स्कूल बिच्छी के केंद्र पर 504 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। तीनों केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र पर उल्लिखित दिशा-निर्देशों का परीक्षार्थी सख़्ती से पालन करें और केंद्र पर जांच के दौरान पूर्ण सहयोग करें। अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र के अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, अपना हैंड सैनिटाइजर, आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य कोई वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर लाएं। मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। मास्क परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से अंगूठी, ब्रेसलेट, कान व नाक के आभूषण, किसी प्रकार का लिखित या छपे हुए पेज, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, ब्लुटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थबैंड, पेजर, डिजिटल घड़ी, खाने-पीने की कोई भी खुली या पैक वस्तु, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, टोपी, हेयरपिन, बेल्ट आदि को परीक्षा में न लाने की हिदायत दी गई है। अभ्यर्थी इसका पालन करें। ड्रेस कोड के अनुसार ही कपड़े पहनना आवश्यक है। आवेदन करते समय लगाए गए फोटो एवं प्रवेश पत्र पर चिपकाए गए फोटो में अंतर नहीं होना चाहिए। अपराह्न 1:30 के बाद अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही पीने के लिए पानी बोतल व लिखने के लिए नीले/काले बॉल पॉइंट पेन उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय स्कैनिंग की जाएगी व कमरे के भीतर तलाशी एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें