नगवां ब्लाक के गांवों में नील गाय।
- फोटो : SONBHADRA
रामगढ़। चतरा और नगवां ब्लाक के दर्जनों गांवों में नील गायों के आतंक से किसान परेशान हैं। साथ ही उन्हें नीलगायों के हमले का भी भय सता रहा है। उनका कहना है कि शासन से कोई ठोस पहल न की गई तो आने वाले समय में खेती भी बंद करनी पड़ सकती है। नीलगायों के आतंक से केतार, चरकोनवा, चितबिसरांव, गौरवा, पुरना कलां, रेटी, कोरियांव, करद, बभनवल, सैदा, गुल्लीडाढ़, पनिकप कलां, सिलहट, किरहुलिया सहित अन्य गांव बुरी तरह से प्रभावित हैं। किसान अशोक चौबे, दशरथ, बेचनदेव, सूरज सिंह, भोला सिंह, विभूति,शंभू यादव, राजनाथ सहित किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इनके रोक के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए। ताकि किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके। क्षेत्रीय वन अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग और ब्लाक स्तर के अधिकारियों के साथ ही उच्च अधिकारियों को इनके उल्मूलन के लिए स्वीकृति देने का अधिकार है। इसके लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती है।