फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनसीएल के नामित डायरेक्टर की हादसे में मौत

विज्ञापन
एनसीएल सिंगरौली के नामित डायरेक्टर सडक हादसे में मृतक- अरूण कुमार त्यागी (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के नामित डायरेक्टर टेक्निकल (डीटी) अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ में हुई।
विज्ञापन

एनसीएल की खड़िया व झिंगुरदा कोयला क्षेत्र में महाप्रबंधक रहे अरुण कुमार त्यागी का तबादला पिछले साल छत्तीसगढ़ स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल में हुआ था। अरुण कुमार त्यागी गेवरा कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक थे। हाल ही में पदोन्नति के बाद इनका तबादला एनसीएल के निदेशक तकनीकी (डीटी) पद पर हुआ था। अरुण कुमार त्यागी का बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया। वह सिंगरौली में नई जगह तैनाती के लिए रात करीब 12 बजे अपनी कार से गेवरा से निकले थे। इसी दौरान कोरबा-चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार की एक पार्सल परिवहन करने वाले वाहन से भिड़ंत हो गई। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एनसीएल व एसईसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अरुण कुमार त्यागी के निधन की खबर से कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें कुशल प्रशासक और सौम्य व्यक्तित्व का अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें