फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल को मिला कोयला मंत्री पुरस्कार, उम्दा प्रदर्शन के लिए जयंत व ककरी के जीएम भी सम्मानित

विज्ञापन
कोयला मंत्री से पुरस्कार प्राप्त करते एनसीएल सीएमडी भोला सिंह - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एनसीएल को कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित कोयला मंत्री पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित किया। प्रतिष्ठित कोयला मंत्री पुरस्कार के द्वितीय संस्करण के समारोह में कोयला सचिव, भारत सरकार डॉ. अनिल कुमार जैन और अध्यक्ष कोल इंडिया लिमिटेड प्रमोद अग्रवाल व कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनसीएल को वर्ष 2021-22 में ईआरपी के क्रियान्वयन के लिए प्रथम पुरस्कार और उत्पादन व उत्पादकता में द्वितीय पुरस्कार दिया गया। एनसीएल की ओर से सीएमडी भोला सिंह, महाप्रबंधक (उत्पादन) एलपी गोडसे और महाप्रबंधक (प्रणाली) आरपी गुप्ता ने पुरस्कार ग्रहण किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एनसीएल के दो क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को कोयला मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेगा एरिया की श्रेणी में जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार और मीडियम एरिया की श्रेणी में ककरी क्षेत्र के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल को कोयला मंत्री पुरस्कार मिला। कंपनी के सीएमडी भोला सिंह व निदेशकमंडल ने इस सम्मान के लिए एनसीएल कर्मियों और हितग्राहियों को बधाई दी है। एनसीएल ने कोविड जनित विपरीत परिस्थिति व अप्रत्याशित वर्षा के बावजूद वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 6.42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 122.43 मिलियन टन कोयला उत्पादन व 15.66 की रिकॉर्ड प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 125.66 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया था। विदेशी बाजार में बेतहाशा बढ़ी हुई कोयले की कीमत और अप्रत्याशित बिजली की मांग में वृद्धि के बीच एनसीएल का यह प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जयंत क्षेत्र ने लगभग 18% की वार्षिक वृद्धि के साथ 24.75 मिलियन टन कोयला उत्पादन व लगभग 26% की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 22.86 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया था। ऐसे ही ककरी क्षेत्र ने लगभग 13.5% की वार्षिक वृद्धि के साथ 2.41 मिलियन टन कोयला उत्पादन व लगभग 9.85% की वृद्धि के साथ 2.42 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें