फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से एनसीएल अफसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल झिंगुरदा परियोजना के उप प्रबंधक कार्मिक आरके सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया । वह 57 वर्ष के थे । उनके निधन की जानकारी मिलते ही झिंगुरदा परियोजना में शोक की लहर व्याप्त हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को वे ड्यूटी पर आए थे, तब सब कुछ ठीक-ठाक था। इस बीच मंगलवार को जयंत स्थित आवास पर उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत पर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत ले जाया गया। जहां हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। आरके सिंह के निधन पर झिंगुरदा परियोजना के महाप्रबंधक एसपी सिंह परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार, स्टॉफ अधिकारी कार्मिक गिरीश नारायण सहित परियोजना के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति एवं इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आरके सिंह के एक भाई एके सिंह भी एनसीएल में ही प्रबंधक (कार्मिक) हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें