फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरक्षेत्रीय हॉकी स्पर्धा में एनसीएल की निगाही टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल में लीग कम नॉक आउट अंतरक्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में निगाही की टीम विजेता रही। इसमें एनसीएल जयंत की टीम रनरअप बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुद्धीचुआ में खेला गया। इसमें जयंत एवं निगाही की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में निगाही ने 2-1 से खिताब को अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायन दुबे रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का सेमीफइनल मैच निगाही व खड़िया और जयंत व झिंगुरदा के बीच खेला गया था। निगाही व जयंत ने बाजी मार कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। टूर्नामेंट में एनसीएल के कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 15 मैच खेले गए। टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए जयंत से अनादि अमाद को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और निगाही के संजीवन कीरो को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में दुद्धीचुआ के महाप्रबंधक अनुराग कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महाप्रबंधक निगाही हरीश दुहान, एसएस हसन, पीके सिंह, अजय कुमार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें