फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/दुद्धी/सलखन। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही रामलीलाओं का शनिवार की रात भरत मिलाप के साथ समापन हुआ। रावण का वध कर श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखें भर उठीं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। घोरावल नगर में शनिवार की रात दो बजे से रविवार की भोर तक आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रात्रि जागरण में मिर्जापुर और प्रयागराज से आए कलाकारों ने मोहक प्रस्तुति दी। देर रात भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन, माता सीता और हनुमान जी की झांकी निकाली गई। मेन तिराहा पर भगवान श्रीराम और भरत का मिलन हुआ। शोभायात्रा में कैलाश पर्वत पर भगवान शिव-पार्वती, भरत जी के बाण पर हनुमान जी, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा मां काली और भैरव की आकर्षक झांकी को लोगों ने खूब सराहा। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली झांकी को नगर पंचायत घोरावल की ओर से नकद धनराशि एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, रामलीला समिति के अध्यक्ष बलराम उमर, कृष्ण कुमार क्ष रमेश चंद्र पांडेय, नंदलाल उमर मौजूद रहे। उधर, दुद्धी के संकट मोचन मंदिर परिसर के मंच पर शनिवार की रात्रि भरत मिलाप का मंचन हुआ। चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देख लोग भावुक हो गए। नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल, आलोक अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, कमलेश सिंह कमल एसडीएम रमेश कुमार, सीओ रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह मौजूद थे। वहीं, गुरमा आदर्श रामलीला समिति की समापन भी भरत मिलाप और राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस मौके पर राजकुमार, रैन सिंह, अखिलेश यादव, सूरज, मुन्ना विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें